{"_id":"5fb80bfa8ebc3e9bce61504d","slug":"break-locks-of-five-shops-in-one-night-bijnor-news-mrt511882584","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात पांच दुकानों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात पांच दुकानों के ताले तोड़े
विज्ञापन
एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़े
शिवालाकलां। चोरों ने शिवालाकलां में पांच दुकानों के ताले तोड़कर सनसनी फैला दी। चोर दुकानों से करीब 25 हजार की नकदी चुरा ले गए। दो ज्वैलर्स की तिजोरी न खुल पाने से भारी नुकसान होने से बच गया। मौके पर पहुंचे सीओ और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच में जुट गई है।
शिवालाकलां में चोरों ने बृहस्पतिवार रात नूरपुर-अमरोहा मार्ग स्थित सत्यदेव आर्य की ज्वैलर्स की दुकान, गांव विजय नंगला निवासी नरेश कुमार की ज्वैलर्स की दुकान, शिवाला कला निवासी विजय कुमार की किराना की दुकान, गांव शिवाला खुर्द निवासी इसरार की किराना की दुकान और गांव जाफरपुर हुसैनपुर निवासी रवि कुमार के मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया।
शटर तोड़कर चोर विजय कुमार की दुकान का गल्ला उठाकर ले गए। बताया गया कि उसमें दस हजार रुपये थे। चोर गल्ला खाली कर कुछ दूर फेंक गए। इसरार के किराना स्टोर से गल्ले में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने दोनों ज्वैलर्स की दुकान में रखी तिजोरी खोलने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे खोल नहीं पाए। मेडिकल स्टोर में भी चोरों को कुछ नहीं मिला। सुबह जब पांचों दुकानों के ताले टूटे देखे तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना अध्यक्ष राजीव चौधरी, क्षेत्राधिकारी चांदपुर के अलावा क्राइम ब्रांच बिजनौर और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रिंस ज्वैलर्स के मालिक सत्यदेव आर्य ने व्यापारियों के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।