{"_id":"66887e5a74abd0710b0af804","slug":"brainstorming-among-officers-on-barrage-regarding-border-dispute-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-126410-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीमा विवाद को लेकर बैराज पर चला अफसरों में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीमा विवाद को लेकर बैराज पर चला अफसरों में मंथन
विज्ञापन
-गंगा बैराज पर शीशमहल में हुई बिजनौर और मुजफ्फरनगर डीएम की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीमा विवाद को लेकर शुक्रवार को बिजनौर और मुजफ्फरनगर जिले के डीएम की बैठक हुई। सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों जिलों की सीमा के गांवों का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा। इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
पिछले कई सालों से दोनों जिलों के बीच सीमा विवाद चल रहा है। सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों जिलों के डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक गंगा बैराज पर स्थित शीशमहल में हुई। जहां अधिकारियों ने दोनों जिलों के नक्शे देखे गए। साथ ही सीमा के सर्वे पर बातचीत हुई। बिजनौर में कई गांव ऐसे हैं, जो धरातल पर तो एक है, लेकिन कागजों में दो गांव हैं। जिसको लेकर भी सर्वे किया जाएगा। जिससे काफी हद तक सीमा विवाद सुलझाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सीमा से सटे गांवों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। जिसके बाद तय होगा कि किस जिले की जमीन पर कब्जा है। डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि सीमा विवाद को लेकर दोनों जिलों में रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। इसके बाद उसका मिलान होना। सर्वे में आए गांवों के मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई।