{"_id":"65f343f0b1df13addb08404f","slug":"brainstormed-on-preparations-for-holi-ramadan-and-lok-sabha-elections-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-120737-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: होली-रमजान और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: होली-रमजान और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। होली, माह-ए-रमजान और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर पुलिस अफसरों ने मंथन किया। शांति व्यवस्था बरकरार बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने पर जोर दिया।
बृहस्पतिवार को एडीजी बरेली जोन पीसी मीना और डीआईजी मुनिराज जी ने पुलिस लाइन सभागार में सभी सीओ और थानेदारों की बैठक ली। एडीजी ने कहा कि थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में होलिका दहन स्थल का भौतिक सत्यापन करें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई समय रहते कर ली जाए। होलिका दहन को लेकर कोई नई परंपरा नहीं पड़नी चाहिए और पांच सालों से लंबित विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर कराया जाए।
त्योहारों पर निकलने वाले जुलूसों के मार्ग का पहले ही निरीक्षण करते हुए मेला स्थलों, मंदिरों आदि पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। रंजिशन हत्या और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों की सूची तैयार कर समीक्षा हो। सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खंडन होना जरूरी है। लोकसभा चुनाव के लिए कार्य योजना तैयार करने और लाइसेंसी असलाह का सत्यापन करते हुए जमा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।