{"_id":"5da767538ebc3e939f4083df","slug":"bps-won-silver-medal-in-kabaddi-bijnor-news-mrt4489125187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएस ने कबड्डी में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएस ने कबड्डी में जीता रजत पदक
विज्ञापन
सीबीएसई नार्थ जोन अंडर 17 बालक कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली बिजनौर पब्लिक स्कूल की ट
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएस ने कबड्डी में जीता रजत पदक
बिजनौर। सीबीएसई नार्थ जोन अंडर 17 बालक और बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर पब्लिक स्कूल ने रजत पदक जीता है। सेमी फाइनल में बीपीएस ने आचार्य कुलम हरिद्वार को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।
12 से 14 अक्टूबर के बीच मेरठ के सरधना स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में अंडर 17 बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नार्थ जोन के 360 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बीपीएस और आचार्य कुलम हरिद्वार के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बीपीएस ने जीत हासिल कर रजत पदक जीता। फाइनल मुकाबला बीपीएस और बागपत की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बागपत की टीम ने बीपीएस को 10-19 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं बीपीएस ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता। स्कूल मैनेजर महेंद्र सिंह, चेयरपर्सन सुशाला सिंह, डायरेक्टर क्षितिज कुमार, प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी ने टीम का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। टीम कोच शीतल, टीम मैनेजर अशोक कुमार त्यागी ने प्रतियोगिता के समय टीम के साथ मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पीटीआई शिक्षक दिनेश कमार एवं विनय कुमार का सहयोग रहा।