फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Boys asked for dowry, bride refuses to marry

लड़के वालों ने मांगा दहेज, दुल्हन ने निकाह पढ़ने से किया इंकार

Tue, 07 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Boys asked for dowry, bride refuses to marry
लड़के वालों ने मांगा दहेज, दुल्हन ने निकाह करने से किया इंकार
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव में बरात आने के बाद लड़के वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। जिसके बाद पर दुल्हन ने निकाह करने से इंकार कर दिया। दुल्हन का फैसला सुनकर सभी लोग चकित हो गए। काफी समझाने पर भी जब दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दूल्हे और बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

गांव अलीनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के साथ तय किया था। बताया जाता है कि लड़की के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज का इंतजाम किया था। दहेज में करीब एक लाख रुपये की बाइक देने के लिए भी दूल्हे के नाम से खरीदी थी। लड़के वालों की सभी मांगें पूरी की गईं। सोमवार को गांव में बरात आई। इसमें लड़की पक्ष ने बरातियों की खूब आवभगत की। निकाह से पूर्व दूल्हे के भाई ने दहेज में ब्रांडेंड कंपनी के आइटम देने की मांग रखी। बार-बार दहेज की मांग रखने से क्षुब्ध होकर दुल्हन ने निकाह करनेे से इंकार कर दिया। जब इस बात का पता दूल्हे व बरातियों को लगा तो उनमें हड़कंप मच गया। लड़के पक्ष की हरकतों से गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे सहित बरातियों को बंधक बना लिया। मामले को लेकर देर रात गांव में पंचायत हुई। इसमें लड़की पक्ष के खर्च की अदायगी करने का पंचों ने फैसला सुनाया। इसको अदा करने के बाद दूल्हे व बरातियों को बिना दुल्हन ही अपने घर लौटना पड़ा। वहीं, कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह कोई शिकायत आती है तो पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed