फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Boy dies in Baneli river and youth drowns in pond

Bijnor News: बनैली नदी में बालक और तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sun, 25 Aug 2024 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Boy dies in Baneli river and youth drowns in pond
गांव मनोहरवाली और आसफाबाद चमन में हुए हादसे, परिवारों में शोक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव मनोहरवाली में खेलते समय आहिल (10) की बनैली नदी में डूबने से जान चली गई। उधर, गांव आसफाबाद चमन में 45 वर्षीय सुनील की तालाब में डूबने से मौत हो गई।


रविवार को गांव मनोहरवाली निवासी नबी शेख का 10 वर्षीय पुत्र आहिल सुबह नौ बजे से घर से खेलने गया था। जब वह काफी देर तक घर नही पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। चार घंटे बाद बनैली नदी से उसका शव बरामद हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलते खेलते नदी की दिशा में चला गया और पैर फिसलने से नदी में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थानाध्यक्ष योगेश चौधरी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। आहिल सरस्वती शिशु सागर स्कूल में कक्षा दो में पढ़ रहा था। पूर्व राज्य मंत्री मूलचन्द चौहान ने गांव पहुंच कर परिजनों को हिम्मत बंधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन








उधर, गांव आसफाबाद चमन स्थित तालाब में शेरकोट निवासी सुनील (45) पुत्र नन्हें सिंह का शव पड़ा मिला। वह तीन वर्ष से गांव आसफाबाद चमन में अपनी बहन मंजू देवी के यहां रह रहा था। रविवार सुबह चार बजे से घर से लापता था। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहन मंजू देवी ने बताया कि सुनील बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed