फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   boy died by drowning in kho river

Bijnor News: खो नदी में डूबकर बालक की मौत

Thu, 22 Jun 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
boy died by drowning in kho river
बढ़ापुर में खो नदी में बालक के डूबने से हुई मौत पर विलाप करते परिजन
बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहलीपुर कोटरा उर्फ गांवड़ी निवासी एक बालक की खो नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम शाहलीपुर कोटरा उर्फ गांवड़ी निवासी मोहम्मद शहजाद का आठ वर्षीय पुत्र इम्तियाज अपने सात वर्षीय चचेरे भाई अब्दुल अहद पुत्र नौशाद के साथ खो नदी के समीप स्थित गन्ना फसल को पानी दे रहे अपने दादा फिरोज को खाना देने गया था। बताते है कि खाना देकर लौटते समय दोनों बालक नदी किनारे खड़े होकर आसपास का नजारा देखने लगे इस बीच पैर फिसलने से इम्तियाज नदी के पानी में गिर गया। इम्तियाज के नदी में डूबने पर उसके साथी व चचेरे भाई अहद ने शोर मचाया और घटना से कुछ दूरी पर नदी से मछली पकड़ रहे एक युवक ने भी शोर मचाने में बालक का साथ दिया। शोर सुनकर इर्द गिर्द खेतों में काम कर रहे कई किसान व ग्रामीण वहां पहुंचे। बताते है कि ग्रामीणों के वहां पहुंचने से पूर्व ही मछली पकड़ रहे युवक ने नदी के पानी में छलांग लगा दी और नदी में डूबे इम्तियाज को बाहर निकाला पर तब तक इम्तियाज (आठ वर्ष) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed