फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bordered to the right of the CMO

हक के लिए सीएमओ का किया घेराव

Fri, 01 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 01 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bordered to the right of the CMO
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय में हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मल्टी परपज वर्क्स कार्यकर्ताओं ने संविदा बहाल करने, प्रशिक्षण व मानदेय के लिए दूसरे दिन भी सीएमओ का चार घंटे तक घेराव कर नारेबाजी की। सदर विधायक रुचिवीरा के सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर उनकी मध्यस्थता में सीएमओ ने छह जुलाई तक का समय मांगा। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में दोपहर 12 बजे से ही सीएमओ कार्यालय में डेरा डाल दिया। सैकड़ों एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओं को विरोध देखते हुए सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल ने पुलिस भी बुला ली। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ का चार घंटे तक घेराव कर बंधक बना लिया। उनके समर्थन में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह भी रहे। सूचना पाकर सदर विधायक रुचिवीरा सीएमओ कार्यालय पहुंची। उन्होंने सीएमओ से जल्द ही एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान करने को कहा। सदर विधायक की मध्यस्थता में सीएमओ ने छह जुलाई का समय मांग उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निष्कर्ष निकालने की बात कही।  सचिन विश्नोई, धर्मेंद्र राणा, वरुण राजपूत, मुकेश कुमार, अमित, रिहान, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed