{"_id":"6349addb2bb59b74b92fe588","slug":"boiler-worshiped-in-bilai-sugar-mill-bijnor-news-mrt609614087","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाई शुगर मिल का बॉयलर पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाई शुगर मिल का बॉयलर पूजन
विज्ञापन
बिलाई शुगर मिल में बॉयलर पूजन किया
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल में विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना कर बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित कर पूजन किया गया।
बिलाई चीनी मिल परिसर में शुक्रवार को पंडित नरेश चंद्र शास्त्री ने विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना कर मिल के इकाई प्रमुख विकास त्यागी से बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित कराई। मिल के इकाई प्रमुख ने बताया कि मिल में प्लांट, उपकरण, मशीनरी का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल खत्म होते ही इंडेंट जारी कर दी जाएगी। ताकि किसान समय से अपने गन्ने की छिलाई कर मिल को आपूर्ति उपलब्ध करा सके। मिल के संचालन की तैयारियों को लेकर मशीनों की सफाई कार्य जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र में पूर्व में निर्धारित 92 गन्ना क्रय केंद्रों में से मिल के करीब 65 बाहरी क्रय केंद्र लगाए जा चुके हैं । इस अवसर पर अभियांत्रिकी प्रमुख टीकम सिंह , प्रोडक्शन हेड प्रदीप कुमार सिंगर, कारखाना प्रबंधक संजय गोयल, सहायक गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, सुरक्षा प्रमुख कपिल त्यागी, वित्त विभाग के प्रमुख संजय गुप्ता ,क्वालिटी कंट्रोल हेड विजेंद्र सिंह, आईटी हेड अनिल चौधरी समेत आदि मौजूद रहे।