फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Boil against the government over the torture in Hathras

हाथरस में हुई दरिंदगी पर सरकार के खिलाफ उबाल

Fri, 02 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Boil against the government over the torture in Hathras
हाथरस में हुई दरिंदगी पर सरकार के खिलाफ उबाल
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ उबाल है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। बढ़ते अपराधों के लिए सरकार को कोसा। राष्ट्रपति से प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।
प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी दरवाजा से लेकर भगत सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला। युवती के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी की मांग की। इस मौके पर जावेद सईद, नसीम राणा, नवनीत राणा, अनिल कुमार, प्रवेश कुमार, राजू, अंकित कुमार, अरमान अली, सलाउद्दीन रहे। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने महमूद हसन कस्सार के नेतृत्व में भी मशाल जुलूस निकला। प्रदर्शन में नदीम, जुहैब, अफजाल, हनीफ, फसी, नसीम रहे। गांव मोहड़ा में युवा शक्ति संगठन की ओर से भी कार्यकर्ताओं की ओर से गांव में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस पार्टी व राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस द्वारा मानव शृंखला बनाकर धामपुर पहाड़ी दरवाजे से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। दोषियों को तत्काल फांसी की मांग की। कैंडल मार्च में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, वसीउर्रहमान, आदित्य सिंह, आदिल, नौशाद, सलीम, अजय, अमन पाराशर, यासीन सिद्दीकी, नदीम, वसीम रहे। वहीं शेरकोट में मोहम्मद गाजी के कैंप कार्यालय पर दो मिनट का मौन धारण करके शोकसभा हुई। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा की। जिला महासचिव असलम कुरैशी, राजेंद्र वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, अमित कुमार रवि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed