फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bodybullding championship in bijnor

प्रभात और सरफराज विजेता

Tue, 01 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
bodybullding championship in bijnor
बिजनौर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में ओलंपिया फिटनेस सेंटर एवं बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिस्टर यूपी का खिताब नोएडा के नरेश और मसल्स मैन का खिताब बुलंदशहर के विकास को दिया गया।
विज्ञापन


इंदिरा बाल भवन में मंगलवार को आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस के बबली, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन और नगरपालिका के चेयरमैन फरीद अहमद ने किया।
विज्ञापन


मिस्टर यूपी का खिताब नोएडा के नरेश तेवतिया और मिस्टर मसल्स मैन का खिताब बुलंदशहर के विकास कौशिक को दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में शून्य से 55 किग्रा में गाजियाबाद के राम सिंह, अनिल व फिरोज प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 से 60 किग्रा वर्ग में बिजनौर के प्रभात कुमार, गाजियाबाद के नितिन कुमार व बिजनौर के सरफराज प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 60 से 65 किलो में मुजफ्फरनगर के मोहम्मद अहसान, गाजियाबाद के नौशाद, जेपीनगर के बबलू कुरैशी, 65 से 70 किलो में बुलंदशहर के विकास कौशिक, बिजनौर के समीर खान, गाजियाबाद के गुलशन, 70 से 75 किलो में गाजियाबाद के हिमांशु, बुलंदशहर के अंकित व मथुरा के इलियास, 75 से 80 किलो में गाजियाबाद के आसिफ अली, विकल,  बागपत के सन्नी, 80 से 85 किलो वर्ग में जेपीनगर के नरेश तेवतिया, गाजियाबाद के मनिक गर्ग व मुजफ्फरनगर के दीपक को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुताजिर खान ने बताया कि निर्णायक मंडल में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चौधरी, मथुरा के औसाफ अहमद, इमरान खान, नितिन किशोर डॉ. इफ्तकार कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed