फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Body of the elephant found in village Malone, fear of murder

गांव मलौनी में हाथी का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 30 Aug 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Thu, 30 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Body of the elephant found in village Malone, fear of murder
अमानगढ़ वन रेंज के गांव मलौनी में पड़ा हाथी का शव । - फोटो : अमर उजाला
रेहड़ में अमानगढ़ वन रेंज से सटे गांव मलौनी में हाथी का शव मिला है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वन अधिकारियों का कहना है कि बरेली से टीम के पहुंचने पर हाथी पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं फसलों की बर्बादी से आक्रोशित किसानों ने वन विभाग अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वन विभाग ने हाथी की हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन

बुधवार को वन विभाग की टीम को अमानगढ़ वन रेंज और कार्बेट नेशनल पार्क के बॉर्डर पर मलौनी गांव में चंद्रमोहन के खेत में हाथी का शव मिलने की सूचना मिली। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वन दारोगा जयपाल सिंह का कहना है कि मृत नर हाथी है, जिसकी आयु लगभग 45 वर्ष है। हाथी के दोनों दांत सुरक्षित हैं। हाथी के शरीर कई जगह चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसी  ने हाथ को जान से मारने की फिराक में हमला किया है। जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, हाथी के मौत पर संवेदना व्यक्त करने के बजाए किसानों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि वन विभाग की अनदेखी के चलते वन्यजीव किसानों के फसल उजाड़ रहे हैं। इस दौरान गिरीश शर्मा, किरण शर्मा, हेमंत, रोहित, चौधरी बलजीत सिंह, मलकीत सिंह  जगदीप, भूपेंद्र, जोगेंद्र, विक्रम, बलवीर आदि मौजूद रहे। वहीं वन दारोगा जयपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीवों पर हमला करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed