फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Board examines the standards of examination centers

हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने की फसल

Sun, 13 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Board examines the standards of examination centers
हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने की फसल
विज्ञापन

- हरेवली क्षेत्र के कई गांवों के गन्ने की फसल बर्बादी की
संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे कई गांवों में हाथियों का आतंक है। हाथियों ने शुक्रवार रात सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर डाला। किसानों ने किसी तरह से जंगल में आग जलाकर उत्पाती हाथियों को भगाया। आरोप है कि सूचना के बाद भी वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे किसानों में आक्रोश है।
साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता, शाहनगर कुराली, रामनगर गोसाई, इनायतपुर आदि गांवों में किसानों की फसलों में हाथियों ने तबाह कर रखा है। शाहनगर कुराली व भगौता निवासी चंद्रपाल सिंह, भीम सिंह, महावीर सिंह, चेतराम सिंह, इनाम खान, गोपाल सिंह, मोहम्मद हारुन, शमशाद अहमद आदि ने बताया कि शुक्रवार रात्रि हाथियों के झुंड ने गन्ने की सैकड़ों बीघा फसल को रौंद कर लाखों रुपए का नुकसान कर दिया है। खेतों में हाथियों की सूचना पर इकट्ठा होकर पहुंचे किसानों ने ढोल, नगाड़े, कनस्तर आदि पीटकर शोर मचाया और आग जलाकर हाथियों को खेतों से खदेड़ा।
विज्ञापन

आरोप है कि वन विभाग को बार-बार सूचना के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। हाथियों ने फसलों में भारी तबाही मचा रखी है। किसान रात में जान के जोखिम में डाल कर अपने खेतों पर रहते हैं। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हाथियों को भगाने के लिए टीम का गठन कर रखा है। आतिशबाजी से हाथियों को खदेड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed