{"_id":"63ee701289f06dc6f6082124","slug":"blood-and-tb-test-of-girl-students-will-be-done-in-kasturba-schools-bijnor-news-c-14-1-121038-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: कस्तूरबा विद्यालयों में होगी छात्राओं के खून और टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: कस्तूरबा विद्यालयों में होगी छात्राओं के खून और टीबी की जांच
Thu, 16 Feb 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छात्राओं के खून और टीबी की जांच की जाएगी। जिसके लिए जल्द ही हीमोग्लोबिन चेक करने वाली मशीन हीमोग्लोबिनोमीटर विद्यालयों में पहुंचाई जाएगी। जिससे समय-समय पर वहां पढ़ने वाली छात्राओं की खून की जांच कर उनमें खून की कमी की पूर्ति की जा सके।
बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की टीबी की जांच कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के साथ-साथ वीएचएनडी पर भी गर्भवती को आयरन व कैल्शियम देने के लिए कहा। गर्भवतियों में खून की कमी से मां और बच्चे दोनों को प्रसव के समय जान का खतरा हो सकता है। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए हर संभव प्रयास स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जाएं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि जनवरी में 725 टीबी रोगियों को खोजने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 804 खोजे गए। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 2022 से अभी तक 1929 महिलाओं ने नसबंदी कराई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, सीएमएस डॉ. मनोज सैन, सीएमएस डॉ. प्रभा रानी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डीसीपीएम पूनम, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक नितिन गौड़ आदि मौजूद रहे।