फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'BLO will be used in voter lists'

‘मतदाता सूचियों में बरती कोताही तो नपेंगे बीएलओ’

Tue, 24 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
'BLO will be used in voter lists'
नजीबाबाद में बीएलओ को विधान सभा मतदाता पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी देतीं एसडीएम संगीता। - फोटो : NAZIBABAD
‘मतदाता सूचियों में बरती कोताही तो नपेंगे बीएलओ’
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने बीएलओ को विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन की जानकारी दी। उन्होंने बीएलओ को बूथ पर उपस्थित होकर मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

नजीबाबाद ड्वाकरा हॉल में एसडीएम संगीता ने विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के संबंध में बीएलओ की बैठक ली। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा एवं आरके सुरेश शर्मा की उपस्थिति में एसडीएम ने मतदाता सूचियों में एक जनवरी को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम फार्म 6 के माध्यम से शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त बीएलओ को 14 फरवरी 2020 को मतदाता सूचियों के अंतिम रूप से प्रकाशन से पूर्व प्रत्येक बूथ पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने, मृतकों एवं अन्य स्थानों पर जा चुके मतदाताओं को सूची से पृथक करने के निर्देश दिए। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने समस्त बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों के दावे और आपत्तियों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता ने कहा कि यदि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में कोई भी बीएलओ कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed