फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blanket construction work started in Najibabad

ऊनी धागा मिलने के बाद शुरू हुआ कंबल निर्माण कार्य

Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Blanket construction work started in Najibabad
नजीबाबाद के कंबल कारखाने में कंबल बुनाई करते कारीगर। - फोटो : NAZIBABAD
ऊनी धागा मिलने के बाद शुरू हुआ कंबल निर्माण कार्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। कंबल कारखाने में ऊनी धागा टेस्टिंग होने के साथ कंबल निर्माण फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में कंबल कारखाने के लिए आया 50 क्विंटल धागा टेस्टिंग कंपनी ने फेल कर दिया था। जिससे काफी समय तक कंबल निर्माण कार्य प्रभावित रहा।

कंबल कारखाना नजीबाबाद फरवरी माह के अंत तक 100 कंबलों का निर्माण करेगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में कंबल कारखाने के लिए इटावा की एक कंपनी से आया 50 क्विंटल ऊनी धागा टेस्टिंग में फेल होने से कंबल निर्माण कार्य ठप था। कंबल कारखाना प्रबंधक एवं व्यवस्थापक राम ने बताया कि 25 क्विंटल ऊनी धागा पानीपत की एक अन्य कंपनी के माध्यम से प्राप्त हुआ है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में कंबल कारखाने ने पुन: निर्माण कार्य शुरू किया था। 54 कंबल का निर्माण पूरा हो चुका है। फरवरी के अंत तक 100 कंबल निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। कारखाना कर्मचारी सोना, बाबूराम, हरेंद्र सिंह निषाद, नीरज कुमार के निर्देशन में कारीगर अनीस ने कंबल निर्माण के लिए ताना बुनने का कार्य शुरू कर दिया है। उधर कंबल कारखाना प्रबंधक ने कंबल निर्माण के लिए पानीपत से आए अतिरिक्त ऊनी धागे को टेस्टिंग के लिए नॉर्दन इंडिया टैक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed