फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Black layer on the road will be made in 30 days

30 दिन में बनाई जाने लगेगी सड़क पर काली परत

Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Black layer on the road will be made in 30 days
बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर पर मिट्टी के बाद डाली गई बजरी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। अगर काम इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले तीन दिनों में बिजनौर कोतवाली मार्ग पर काली परत बनाई जाने लगेगी। बरुकी तक मिट्टी और बजरी की परत बिछाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। जून के महीने में सड़क की एक लेन तैयार करने का खाका तैयार किया गया है। वहीं 15 छोटे पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है। नहरों और नदियों पर बनाए जाने वाले पुल निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

बिजनौर कोतवाली मार्ग पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा है। हाईवे के अनुरूप ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि सड़क की मौजूदा हालत बेहद खराब है। जगह जगह मिट्टी का काम चल रहा है। पुरानी सड़क को उखाड़कर मिट्टी की मोटी परत बनाई जा रही है। वहीं पुल और पुलियों के निर्माण को लेकर डायवर्जन हैं। जिसके चलते मिट्टी, धूल और गड्ढों से लोग परेशान हैं। इस सड़क पर यात्रा करना सबसे मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं अच्छी खबर यह है कि वीकेआईटी कॉलेज से लेकर बरुकी तक मिट्टी डालकर बजरी की परत बिछाने का काम अंतिम चरण में हैं। सड़क पर बजरी यानि गिट्टी डाल दी गई है। अब तारकोल की सड़क बनाया जाना बाकी रह गया है। जिसे तीस दिनों के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण एजेंसी का दावा है कि बरूकी तक एक लेन सड़क बनाकर तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अंडरपास बनकर तैयार
बरुकी और पीली चौकी में दो अंडर पास बनकर तैयार हो गए हैं। अंडरपास के पहुंच मार्ग बनना बाकी रह गए हैं। वहीं महेश्वरी जट में अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है। इस मार्ग में 15 छोटी पुलिया बना ली गई है। अब नहरों और नदियों के पुलों के निर्माण चल रह हैं। छोईया नदी पर भी जल्द ही पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
अभी दिक्कत बाद में मिलेगी राहत
जिले में अकेली यह सड़क ऐसी है, जिससे निकलना मुश्किल है। कोतवाली तक कहीं भी हालत ऐसी नहीं है कि वाहन की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा भी कर ली जाए। जगह जगह गड्ढों के कारण लोग बेहाल हो जाते हैं। लोगों ने रास्ता बदलकर सफर करना शुरू कर दिया है। हालांकि यही आस है कि कुछ महीनों के बाद राहत मिल जाएगी।

वर्जन :::
तीस दिनों के अंदर बरुकी तक तारकोल की सड़क बनाकर तैयार ली जाएगी। एक लेन बनाकर ट्रैफिक के लिए खोलने पर तेजी से काम चल रहा है। फिलहाल बरुकी तक अधिकांश काम पूरा होने वाला है, सिर्फ तारकोल की सड़क बनना बाकी रह गया है। ...सत्येंद्र पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed