{"_id":"60ad43228ebc3e7fd8223b9c","slug":"bku-workers-will-celebrate-black-day-today-dhampur-news-mrt5398550133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ता आज मनाएंगे काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ता आज मनाएंगे काला दिवस
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता आज मनाएंगे काला दिवस
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय आह्वान पर 26 मई को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, स्योहारा ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने मंगलवार को गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने किसान नेताओं ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता 26 मई को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। केंद्र सरकार ने छह माह से कृषि कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी पर कानून बनाने मांग को लेकर दिल्ली बार्डर पर किए जा रहे आंदोलन के बाद भी कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि 26 मई को सभी किसान अपने अपने गांवों में घरों, झोपड़ी और ट्रैक्टर ट्राली अन्य वाहनों पर काले झंडे लगा कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। गांवों में ही केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से केंद्र सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने की अपील की है। संवाद