{"_id":"60b28ca48ebc3e36ac12585a","slug":"bku-workers-sitting-on-a-dharna-when-there-is-no-weight-of-wheat-bijnor-news-mrt5404325100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की तोल न होने पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की तोल न होने पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
गेहूं की तौल न होने पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
नगीना। बारदाना खत्म हो जाने के कारण नवीन मंडी परिसर में स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं तुलाई बंद होने व कई दिन से ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़े किसानों के गेहूं ना तोले जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में धरना दिया तथा केंद्र प्रभारी को अपने बीच दरी पर बिठा लिया।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास के नेतृत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ता शनिवार दोपहर नवीन मंडी स्थल पर स्थित क्रय केंद्र के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का आरोप है क्षेत्र के किसान कई दिन से ट्रैक्टर ट्राली लेकर क्रय केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं तोला जा रहा है। क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़े किसान इंद्रजीत, ऋषि पाल, इरफान व संजीव ने बताया कि वह 24 मई से अपना गेहूं लदा ट्रैक्टर ट्राली लेकर क्रय केंद्र के बाहर खड़े हैं, लेकिन गेहूं नहीं तोला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार से बारदाना खत्म हो जाने की बात कह कर तोल बंद कर दी गई है।
धरने पर चौधरी सुरपाल सिंह, खड़क सिंह, बलजीत सिंह, गफ्फार खां, हेमचंद, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर केंद्र प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार तक क्रय केंद्र पर लगातार गेहूं तोले जाने का कार्य चल रहा था। लेकिन शुक्रवार शाम बारदाना खत्म हो जाने के कारण शनिवार सुबह से तोल का कार्य फिलहाल बंद है। उन्होंने बताया कि डिमांड भेज दी गई है, संभवत: शाम तक बारदाना आ जाने के बाद तोल कार्य प्रारंभ हो जाएगा।