फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers demonstrated in Tehsil

तहसील में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BKU workers demonstrated in Tehsil
तहसील में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं की ओर से अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं का निदान न करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। चेताया कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो अधिकारियों को बंधक बना आंदोलन होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार गोपेश तिवारी को समस्या निदान के बाबत ज्ञापन भी सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष हरिराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता 11 बजे तहसील परिसर में एकत्र हुए। वहां पर कार्यकर्ताओं ने तहसील व प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि आवारा गोवंश ने किसानों को बर्बाद कर दिया। धामपुर में गोवंश गोशालाओं के स्थान पर किसानों में खेतों में खड़ी फसलों को उजाड़ रहा है। धामपुर में गोशाला का निर्माण करने को गांव रसूलपुर इम्मा में 30 बीघा जमीन आरक्षित की गई है, लेकिन पालिका की ओर से अभी तक यहां पर न तो गोशाला में पशुचारे की बुवाई की गई है और न ही निर्माण शुरू कराया जा सका है। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से पालिका के ईओ को हटाने की मांग की है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने किसानों के बिजली के बिलों को माफ करने, गांगन नहर में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने, कोटरा माइनर को चालू कराने सहित आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार गोपेश तिवारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में चेतन कुमार, संतोष कुमार, प्रेमराज सिंह, देवेंद्र सिंह, राम अवतार सिंह, नरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, बाबू सिंह, प्रेम कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed