{"_id":"61e1c78c290c826eca7801d3","slug":"bku-workers-demonstrated-bijnor-news-mrt5734388139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने और बार-बार शिकायतों के बाद भी अंकुश न लगाने पर क्षुब्ध होकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के बंगले पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम से निराश्रित पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के अनेक गांवों कादराबाद, अगवानपुर, मीरपुरघासी, मुरलीवाला, कल्लूवाला, जामुनवाला, भिक्कावाला, भज्जावाला व आलमपुर आदि सहित काफी गांवों में पशु खुले में घूम रहे हैं। खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के अगवानपुर में एक मात्र वृहद गोशाला है। उसमें भी क्षमता से अधिक पशु हैं। किसानों का आरोप है कि आसपास के ग्रामीण पशुओं को इकट्ठा कर गोशाला लाते हैं, लेकिन वहां अधिक पशु होने व गोशाला प्रबंधन की ओर से मना कर दिए जाने के बाद वह उन पशुओं को यूं ही छोड़ जाते हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शासन व बीडीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर खुले घूम रहे पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में दर्शन सिंह फौजी, मुखतार सिंह, अमरदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, हरदेव सिंह, गुरुदेव सिंह, कक्की, परशुराम, मदन राणा, विजेंद्र सिंह तथा राणा सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।