फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers burnt the effigy of the central government

भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
BKU workers burnt the effigy of the central government
भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन

बिजनौर। किसान नेताओं के घर में नजरबंद होने और तमाम बंदिशों के बाद भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक दिया। तहसील द्वार के बाहर किसानों ने पुतला फूंका। हालांकि कार्यकर्ता इस दौरान पहली बार चौकस नजर आए। कार्यकर्ता पुतला फूंकने के बाद तुरंत ही चले गए। पुतला जलाते हुए खुद का फोटो तक नहीं खींचा।
कृषि कानूनों के विरोध, केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी आदि मांगों को लेकर भाकियू ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का एलान किया था। शासन की सख्ती पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था। प्रशासन ने किसान नेताओं गांव सालमाबाद निवासी दीपक तोमर, डैनी, रशीदपुर गढ़ी निवासी अतुल कुमार, नहटौर निवासी संजीव कुमार, धामपुर निवासी राजेंद्र सिंह, नांगलसोती में दिनेश, नरदेव आदि को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया था। उनके आवासों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और हर गतिविधि पर नजर रखे रहे। सभी मुख्य जगहों पर पुलिस की नजर रही। भाकियू कार्यकर्ताओं ने फिर भी सदर तहसील के मुख्य द्वार पर दोपहर को केंद्र सरकार का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुए किसानों ने पहली बार पुतला फूंकते हुए अपने फोटो नहीं खींचे। किसान कब आए और पुतला फूंक कर कब खिसक गए। किसी को पता नहीं चला। चांदपुर के गांव जहांगीराबाद समेत अन्य कुछ गांवों में भी केंद्र सरकार का पुतला फूंके जाने का दावा किया गया है। भाकियू के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से केंद्र सरकार का पुतला फूंका है।

बिजनौर में तहसील के बाहर भाकियु कार्यकर्ताओं ने फूंका भारत सरकार का पुतला।

बिजनौर में तहसील के बाहर भाकियु कार्यकर्ताओं ने फूंका भारत सरकार का पुतला।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम सालमाबाद में भाकियू नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद।

बिजनौर के ग्राम सालमाबाद में भाकियू नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम रशीदपुर गढ़ी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने किया नजरबंद।

बिजनौर के ग्राम रशीदपुर गढ़ी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने किया नजरबंद।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed