{"_id":"5dee936b8ebc3e87b3688ad4","slug":"bku-workers-burnt-effigy-of-the-state-s-sugarcane-minister-dhampur-news-mrt4579129116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के गन्ना मंत्री का फूंक तहसील में गन्ने की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के गन्ना मंत्री का फूंक तहसील में गन्ने की होली जलाई
विज्ञापन
धामपुर तहसील में गन्ना मंत्री का पुंतला फूंकते भाकियू के कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के गन्ना मंत्री का पुतला फूंका
धामपुर (बिजनौर)। गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने के कारण भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का पुतला फूंका। किसानों ने 11 दिसंबर को मार्ग जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है।
सोमवार भाकियू के तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह के नेतृत्व में चारों ब्लाकों के किसान तहसील में एकत्र हुए। यहां पर किसानों ने प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बता जमकर कोसा। तहसील अध्यक्ष ने किसानों ने कहा कि जब सरकार की ओर से गन्ने के भाव को नहीं बढ़ाया गया है, तो वह बिजली का बिल, बैंकों का लोन जमा न करें। जो उनके बिजली के कुएं के कनेक्शनों को काटने या बैँक के लोन को जमा करने को गांव में जाकर परेशान करने का प्रयास करें। तो उसे बंधक बना लिया जाए। जब सरकार उनकी नहीं सुन रही है, तो वह भी सरकार को सरकारी पैसे का भुगतान बगैर गन्नें का पेमेंट मिले कैसे दे सकते हैं। भाजपा जब विपक्ष हुआ करती थी तो किसानों को 14 दिन में ही उनके गन्ने का मूल्य भुगतान दिलाने का दावा करती थी। कहती थी यदि ऐसा नहीं किया गया तो किसान को उनके बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाया जाएगा, पर किसान पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने कहा कि यूूनियन की ओर से कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की किसान विरोधी नीति के तहत 11 दिसंबर को धामपुर में शुगर मिल तिराहे पर और आरएसएम तिराहे पर जाम लगा प्रदर्शन किया जाएगा।
शेरकोट क्षेत्र के किसान आरएसएम पर जाम लगाएंगे और बाकी शुगर मिल तिराहे पर। सभी 11 बजे से एक साथ जाम शुरू करेंगे। प्रदेश हाईकमान की ओर से समूचे प्रदेश में एक साथ आंदोलन होगा। यदि सरकार फिर भी गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित नहीं करती है तो 21 दिसंबर को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। किसानों ने इस दौरान प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का तहसील में पुतला दहन करने के बाद गन्ने की होली जलाई। किसानों ने इस दौरान गन्ना घटतौली को रोकने, बदहाल मार्गों को ठीक कराने, गांव कोपा, मंधौरा और धुराडा में गन्ना सेंटर लगाकर तौल कराने की मांग की। प्रदर्शन में कविराज सिंह, राजेंद्र सिंह, इरफान, यशपाल सिंह, अशोक कुमार, रघुवीर सिंह, थम्मन सिंह आदि रहे।