{"_id":"650bc7c2ee9c18b25e0c20c4","slug":"bku-will-take-out-a-foot-march-against-the-electricity-department-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-11229-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू निकालेगा पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू निकालेगा पैदल मार्च
विज्ञापन
- जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा संघर्ष जारी रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन का धरना तेहरवें दिन भी चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में जारी रहा। भाकियू का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। भाकियू विद्युत निगम के खिलाफ बृहस्पतिवार को शाम चार बजे बिजलीघर धरना स्थल से किसान पैदल मार्च थाना चौराहे से होते हुए स्टेशन रोड से धरना स्थल पहुंचेंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिदिन निर्धारित समय अनुसार पैदल मार्च निकाला जाएगा। पैदल मार्च निकालते समय विद्युत निगम के अधिकारियों और उनके द्वारा किसान मजदूर आम जनता पर हो रहे अत्याचारों के बारे में जनता से बताया जाएगा कि किस तरह किसानों को विद्युत निगम के कर्मचारी परेशानी कर रहे हैं। स्योहारा बिजलीघर से एसडीओ और जेई भाग गए। जो अब किसानों के बीच नहीं पहुंच रहे हैं। भाकियू ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बिजलीघर की दलाली खत्म नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
धरने पर पृथ्वी सिंह, हरपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य आशाराम, अवनीश कुमार, रातुल त्यागी, विजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, गुड्डू सिंह, जयपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।