फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKI activists protest against the government

भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BKI activists protest against the government
धामपुर में धरने को संबोधित करते जिला महासचिव देवराज सिंह। - फोटो : DHAMPUR
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम धीरेंद्र सिंह को सौंपा।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता 11 बजे तहसील में पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता तहसीलदार के कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। धरना नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चला। सरकार के किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए निंदा की। कहा कि कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि ने किसानों का दम निकाल कर रख दिया है। देश का किसान भारी संकट से जूझ रहा है। किसानों को फल, सब्जी, दूध, फिशरीज, मधुमक्खी पालन करने को 1.5 लाख करोड़ का पैकेज दिया जाए। किसान सम्मान निधि का लाभ पहली किश्त की तरह से सभी किसानों को दिया जाए। सम्मान निधि की राशि को छह हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये किया जाए। किसानों के सभी तरह से एक साल तक के बैंक ऋण माफ हों। धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संजीव कुमार, गजेंद्र सिंह टिकैत, इंद्रवीर सिंह, रामकुमार, रघुवीर सिंह, जिला महासचिव देवराज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा रहे।
विज्ञापन

उधर किसानों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें बताया है कि तहसील में अधिकांश लेखपालों की कार्यशैली से किसानों को परेशानी हो रही है। कुछ लेखपाल अवैध धन की मांग करते हैं और विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed