फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP won on four seats, SP won on four

चार सीटों पर भाजपा, चार पर जीती सपा

Fri, 11 Mar 2022 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP won on four seats, SP won on four
बिजनौर में भाजपा की जीत पर खुशी मनाती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
चार सीटों पर भाजपा, चार पर जीती सपा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। जिसमें जिले की चार सीटों पर साइकिल दौड़ी जबकि चार सीटों पर भगवा लहराया। पिछले चुनाव के मुकाबले सपा ने दो सीटों पर बढ़त हासिल की है। भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ है। रालोद के टिकट पर किस्मत आजमा रहे दोनों उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।
ईवीएम में कैद उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुला को चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। नजीबाबाद सीट पर सपा के उम्मीदवार तसलीम अहमद ने भारी मतों से जीत दर्ज कराई, जबकि भाजपा के उम्मीदवार पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह चुनाव नहीं जीत सके। नगीना सीट पर सपा के मनोज पारस ने अपनी जीत को दोहराया। नगीना सीट पर भी भाजपा ने पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह को मैदान में उतारा था। लेकिन, भाजपा नगीना सीट पर सपा के किले को नहीं भेद सकी। बढ़ापुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कुंवर सुशांत सिंह ने ही परचम लहराया। धामपुर सीट पर अशोक राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार नईमुल हसन को मात दे दी। सपा के नईमुल हसन बेहद कम अंतर से हारे हैं।
विज्ञापन

नहटौर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ओमकुमार विजयी रहे, जबकि रालोद के मुमंशीराम पाल 258 वोट से चुनाव हार गए। बिजनौर सदर सीट भी भाजपा के खाते में गई। यहां विधायक सुचि चौधरी ने रालोद के डॉ. नीरज चौधरी को हराया। चांदपुर सीट पर सपा के स्वामी ओमवेश विजयी रहे, जबकि भाजपा की उम्मीदवार विधायक कमलेश सैनी को हार का मुंह देखना पड़ा। नूरपुर में भी सपा के रामअवतार सैनी ने जीत हासिल की। नूरपुर सीट पर भाजपा के हाथ से जीत फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आठ सीटों की बात करें तो चार सीट बिजनौर, बढ़ापुर, धामपुर और नहटौर सीट पर कमल खिला है। वहीं, नजीबाबाद, नगीना, चांदपुर और नूरपुर सपा के खाते में चली गई। बता दें कि साल 2017 के चुनाव में भाजपा को छह सीट मिली थी, इनमें बिजनौर, नहटौर, धामपुर, नूरपुर और चांदपुर शामिल थीं। हालांकि नूरपुर सीट उपचुनाव में सपा के खाते में चली गई थी। पिछले चुनाव में दो सीट नगीना और नजीबाबाद सपा को मिली। एक सीट नूरपुर उपचुनाव में सपा को हासिल हुई। कुल मिलाकर सपा ने इस बार दो सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ। उधर, चांदपुर सीट पर भाजपा की सबसे बड़ी जीत हुई थी, यहां इस बार भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

बिजनौर में स्वामी ओमवेश को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।

बिजनौर में स्वामी ओमवेश को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ में भाजपा की जीत के बाद जुलूस निकालते युवा भाजपाई।

अफजलगढ़ में भाजपा की जीत के बाद जुलूस निकालते युवा भाजपाई।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed