फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP will not even touch double figure: Kiranmoy Nanda

दहाई का आंकड़ा भी नहीं छूएगी भाजपा : किरणमय नंदा

Thu, 23 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP will not even touch double figure: Kiranmoy Nanda
दहाई का आंकड़ा भी नहीं छूएगी भाजपा : किरणमय नंदा
विज्ञापन

बिजनौर। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा के पूर्व सांसद किरणमय नंदा ने कहा कि सरकार विपक्ष को डराने के लिए इनकम टैक्स, ईडी का सहारा लेने की कोशिश कर रही है। इस बार योगी आदित्यनाथ के नाम पर जनता भाजपा को दहाई के आंकड़े में भी सीट नहीं देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये बात जानते हैं और इसलिए ही वे आगे आकर प्रचार कर रहे हैं।

सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि योगीराज में प्रदेश बर्बाद हो गया है। सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनता ने विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाई थी, लेकिन पांच सालों में जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं किया। अखिलेश यादव के किए गए कामों का फीता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री काटते फिर रहे हैं। कहा कि भाजपा, कांग्रेस की तर्ज पर चल रही है और पश्चिम बंगाल की तरह यूपी में भी इनकम टैक्स, ईडी आदि का सहारा लेकर विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है। भाजपा विपक्ष के नेताओं के फोन भी टैप करा रही है, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा। कहा कि जिले की आठ सहित मुरादाबाद मंडल की सभी 27 सीट सपा जीतेगी। कहा कि सरकार ने किसान आंदोलन में मरे 700 किसानों की मौत पर दुख तक नहीं जताया। पंजाब और यूपी के चुनाव की वजह से कृषि कानून वापस लिए गए हैं। चुनाव के बाद फिर से ये लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान विकास यादव, निशार खां, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, विधायक तसलीम अहमद, नईमुल हसन, पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, पूर्व विधायक शेख सुलेमान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अखलाक पप्पू, अमित चौहान, डॉ. रमेश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed