फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP State President Swatantra Dev Singh addresses public meeting in Bijnor of Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले- योगी राज में गुंडई खत्म, अपराधियों को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 22 Mar 2021 04:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Mar 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Swatantra Dev Singh addresses public meeting in Bijnor of Uttar Pradesh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बिजनौर में स्योहारा मार्ग स्थित प्रियंका मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कामों की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि योगी और मोदी हैं तो सब मुमकिन है। आज विदेशों में देश का डंका बज रहा है। देव सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में गुंडई खत्म हो गई है और गुंडे या तो प्रदेश को छोड़ रहे हैं या फिर ऊपर पहुंच रहे हैं। करीब आधा घंटे के संवाद में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए किये गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


धामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा के संयोजन में प्रदेश की योगी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित विशाल जनसभा में प्रदेश के पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी, परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों और प्रदेश के विकास हेतु लागू की गई योजनाओं के बारे में जनता को विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का एक साल: अपनों को कंधा तक न दे सके... आंखों में आंसू और बयां किया दर्द, तस्वीरें

बता दें कि युवा भाजपा नेता राणा प्रियंकर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष राघव शरण गोयल, उदित नारायण सिंह, रोहित राणा उर्फ सोनू, नीरज प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह इस विशाल जनसभा की तैयारियों में जुटे हुए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed