{"_id":"61abab3f498d1231ef3b9545","slug":"bjp-s-vijay-sankalp-rath-yatra-begins-nazibabad-news-mrt56760947","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के विजय संकल्प रथयात्रा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के विजय संकल्प रथयात्रा का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के विजय संकल्प रथयात्रा का शुभारंभ
नजीबाबाद। सरकार की विकास योजनाओं और मिशन 2022 को साकार बनाने के लिए भाजपा का विजय संकल्प रथयात्रा का नजीबाबाद से शुभारंभ हुआ।
भाजपा की प्रांतीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य लीना सिंघल के निर्देशन में भागूवाला मंडल के अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित ने संयुक्त रूप से भाजपा विजय संकल्प रथ यात्रा का शुुुभारंभ किया। लीना सिंघल के पार्टी कार्यालय से शुरू हुई विजय संकल्प रथ यात्रा उद्घाटन अवसर पर लीना सिंघल ने कहा कि सरकार ने सबका साथ-सबका विकास लक्ष्य के साथ लगभग 210 विकास योजनाएं दीं जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प किया। उन्होंने प्रदेश में मिशन नारी शक्ति के माध्यम से बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिलने, अपराधों को ग्राफ घटने का दावा किया। लीना सिंघल ने कहा कि विजय संकल्प रथ यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को विकास योजनाओं से अवगत कराने के साथ मिशन 2022 के लिए ग्रामीणों को जागरूक करेगी। विजय संकल्प रथ यात्रा का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की मनीषा सैनी, सीमा कर्णवाल, चौ.ईशम सिंह, आशु अग्रवाल, ज्ञानेंद्र ठाकुर, कमल सैनी, अरुण राजपूत, बलराज त्यागी, अनिल, वासु, शिवम चौहान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।