फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP's regional committee increased the stature of three district leaders, shock many

भाजपा की क्षेत्रीय समिति में जिले के कई नेताओं का कद बढ़ा, कई को लगा झटका

Thu, 19 Nov 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP's regional committee increased the stature of three district leaders, shock many
भाजपा की क्षेत्रीय समिति में जिले के तीन नेताओं का कद बढ़ा, कई को झटका
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा की क्षेत्रीय समिति में जिले के तीन नेताओं को तरजीह देकर उनका कद बढ़ाया गया है। टीम में शामिल होने के लिए कई नेता दौड़धूप कर रहे थे।
भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बुधवार को घोषणा कर दी गई। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर व जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि को कार्यसमिति में क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। इन तीनों नेताओं को कार्यसमिति में शामिल करके उनका कद बढ़ा दिया गया है। भाजपा के तमाम दिग्गज कार्यसमिति में शामिल होने के लिए कई दिनों से दौड़धूप कर रहे थे। कामयाबी सिर्फ तीन को ही मिली, अन्य को करारा झटका लगा है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विकास अग्रवाल, नीरज शर्मा, नवनिहाल सिंह, सीपी सिंह, डा.नीरजा सिंह समेत कई दिग्गज कार्यसमिति में शामिल होने के लिए पूरा प्रयास कर रहे थे। कई नेताओं को तो पूरा भरोसा था कि उन्हें कार्यसमिति में जरूर तरजीह दी जाएगी। लेकिन कार्यसमिति में स्थान न मिलने के बाद अब कारण तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

-छात्र राजनीति से अनूप ने की थी शुरुआत
नगीना के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी अनूप वाल्मीकि जुझारू युवा नेता हैं। 1997 से विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले अनूप वाल्मीकि छात्र राजनीति में बहुत सक्रिय रहे। विद्यार्थी परिषद में कई पदों पर रहते हुए जिला प्रमुख व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी बने। बाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में जिला महामंत्री तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया की जिला कमेटी में जिला मंत्री बनने के बाद वर्तमान में भी जिला मंत्री के पद पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री बनीं हरजिंदर कौर 2006 से भाजपा से जुड़ी हैं। वह भाजपा से नगर पालिका की सभासद बनीं। 2009 में महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष बनीं। 2012 में दोबारा सभासद बनीं। 2013 पर भाजपा की जिला मंत्री व 2016 में जिला उपाध्यक्ष बनीं। वर्तमान में भी वह भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं।

चांदपुुर की रहने वालीं सुमन त्यागी बचपन से ही संघ परिवार से जुड़ी रही हैं। वे सन 1990 में पहली बार भाजपा के सिंबल पर सभासद बनी थीं। वह महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारिणी में जिला महामंत्री, दो बार उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह इससे पहले भी क्षेत्रीय समिति में सदस्य भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed