फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP's factionalism again appeared in Ganga bathing fair

गंगा स्नान मेले में फिर दिखाई दी भाजपा की गुटबाजी

Mon, 07 Nov 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP's factionalism again appeared in Ganga bathing fair
अचल चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो सदियों से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के बाद खिचड़ी बनाने चलन है, लेकिन पूर्णिमा से दो दिन पहले ही भगीरथी के तट पर खिचड़ी पक गई। यह सियासी खिचड़ी भी अलग अलग पकी। दरअसल शनिवार को जिला पंचायत की ओर से मेले का उद्घाटन करते हुए गंगा पूजन हुआ जबकि रविवार को सदर विधायक समर्थकों के संग पूजन करने पहुंची। दो दिनों में हुए इस आयोजन से भाजपा नेताओं में दरार साफ तौर पर दिखाई दे गई।
रविवार को विदुर कुटी के पास लगे गंगा स्नान मेले में सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी, उनके पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी अपने गुट के चार ब्लॉक प्रमुखों के संग पहुंचे। इनके साथ जिला पंचायत के वो 22 सदस्य भी रहे, जोकि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप के विरोधी खेमे में शामिल हैं। विरोधी खेमे का नेतृत्व करने वाले जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान भी गंगा पूजन के वक्त तट पर नजर आए। बता दें कि आयुष चौहान के नेतृत्व में ही विरोधी खेमे के जिला पंचायत सदस्यों ने पिछले माह ही साकेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र सौंपे थे।
विज्ञापन

उधर शनिवार को जिला पंचायत की ओर से मेले का उद्घाटन कराया जा चुका था। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान रहे। केंद्रीय मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने मेले का उद्घाटन करते हुए गंगा पूजन किया था। इसी तर्ज पर रविवार को सदर विधायक की ओर गंगा पूजन का कार्यक्रम हुआ। हालांकि दोनों कार्यक्रमों में एक बात ही जुदा रही, वो है कि सदर विधायक ने कोई फीता नहीं काटा। सिर्फ गंगा पूजन किया और उद्घाटन के जैसे ही गंगा में दूध प्रवाहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि गंगा पूजन और दूध प्रवाहित करने की परंपरा दो दिनों तक लगातार हुई हो। जिसे राजनीतिक गुटबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। गुटबंदी की खिचड़ी का जिले की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन रविवार को हुआ गंगा पूजन कार्यक्रम से आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed