फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP releases list of 30 mandal presidents of districts

Bijnor News: भाजपा ने जारी की जिले के 30 मंडल अध्यक्षों की सूची

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP releases list of 30 mandal presidents of districts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर । भाजपा ने जिले के जिले में 30 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इनमें तीन महिलाओं को जिम्मेदारी मिली है। अब बुधवार से जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि मतदाता जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
जिलाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र बॉबी ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर मंडल अध्यक्ष की लिस्ट जारी हो गईं है। जिले में भाजपा के 33 मंडल है। अभी 30 मंडलों पर लिस्ट जारी हुई है। बिजनाैर विधानसभा क्षेत्र के बिजनाैर नगर में अंकुर गाैतम, मंडावर में मनोज कुमार अहलावत, आदमपुर में पुष्पराज कमल, झालू में चिंकी गुप्ता, मोहम्मदपुर देवमल में दीपक कुमार को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन

चांदपुर विधानसभा के चांदपुर में मोहित अग्रवाल, जलीलपुर में मीनू राजपूत, फीना में नवनीत, बास्टा में राकेश कुमार को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के नूरपुर नगर में निशांत कर्णवाल, सहसपुर में खजान सिंह, मोरना में धर्मेंद्र सैनी और गोहावर में विनय चौहान को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नहटौर विधान सभा क्षेत्र के नहटौर में वैभव गोयल, हल्दौर में पीयूष चौहान और आंकू मंडल में राकेश कुमार सैनी को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

नजीबाबाद विधानसभा के नजीबाबाद मंडल में नकुल अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया।
भागूवाला मंडल में कमल सैनी, नांगल सोती में डाॅ. भूपेंद्र सिंह, गजराैला पाईमार में वरुण आत्रेम को अध्यक्ष बनाया गया है। नगीना सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र के नगीना मंडल से अंजली विश्नोई मित्तल, महेश्वरी मंडल में सुभाष शर्मा, किरतपुर नगर मंडल में गाैरव पराशर और किरतपुर ग्रामीण मंडल से जितेंद्र मलिक को अध्यक्ष की कमान दी है। बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के बढ़ापुर मंडल से भीम सिंह सैनी, अफजलगढ़ से जयप्रकाश बंजारा, कासमपुर गढ़ी मंडल से विनय कुमार और रायपुर सादात मंडल के अध्यक्ष पद पर सहदेव चंचल को चुना गया है। धामपुर विधानसभा क्षेत्र के स्योहारा मंडल में नीरज राणा और शेरकोट से विजय पाल सैनी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed