फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP played social engineering card, gave everyone a chance

Bijnor News: भाजपा ने खेला सोशल इंजीनियरिंग कार्ड, सभी को दिया मौका

Mon, 17 Apr 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP played social engineering card, gave everyone a chance
- प्रत्याशियों की सूची में जातीय समीकरणों पर रखा खासा ध्यान
विज्ञापन

- नामांकन दाखिल होने के अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय के चुनाव के लिए नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में जातीय समीकरणों पर खासा ध्यान रखा गया है। भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग का कार्ड खेलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर सैनी, कश्यप, जाट आदि जाति के दावेदारों पर दांव खेला है। वहीं किरतपुर में भाजपा ने दलित को टिकट दिया है।
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। भारतीय जनता पार्टी ने एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को दोपहर में सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। भाजपा में प्रत्याशियों के चयन को लेकर काफी मंथन किया गया। सपा को घेरने के लिए भाजपा कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने में इतनी देरी की है। अभी भी जिला मुख्यालय बिजनौर पालिका में प्रत्याशी के नाम की घोषणा बाकी है। भाजपा ने निकाय चुनाव में सैनी, कश्यप, जाट, मुस्लिम, ठाकुर आदि समाज के लोगों को अपना प्रत्याशी बनाकर जातीय समीकरण बनाया है।
विज्ञापन


बिजनौर सीट पर नहीं की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है। सूची में बिजनौर शहर की नगर पालिका के लिए किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों की सूची

निकाय - प्रत्याशी
झालू - लोकेंद्र चौधरी
मंडावर - मोहम्मद आजमल
जलालाबाद - फिरोजा खातून
बढ़ापुर - संजीव कश्यप
सहसपुर - निशा परवीन
साहनपुर - तासिम राईन
स्योहारा - डॉ. विनीत देवरा
चांदपुर - विकास गुप्ता
नूरपुर - डॉ. एमपी सिंह
किरतपुर - देवेंद्र सिंह
नजीबाबाद - नकुल अग्रवाल
नहटौर - महावीर सैनी
शेरकोट - संसार सिंह
धामपुर - लीना सिंघल
नगीना - प्रहलाद कुमार कुशवाह
अफजलगढ़ - खतीजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed