फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP leaders should fulfill their promise of Jat reservation: Yashpal

जाट आरक्षण के अपने वायदे को पूरा करें भाजपा नेता : यशपाल

Sun, 17 Sep 2023 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders should fulfill their promise of Jat reservation: Yashpal
- एक अक्तूबर को मेरठ में होगा अंतरराष्ट्रीय जाट संसद सम्मेलन, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

- भाजपा नेताओं को आरक्षण देने के वायदे को याद दिलाएंगे जाट समाज के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद अब तक हुए सभी चुनाव से पहले भाजपा शीर्ष नेताओं ने आयोग, समिति बनाकर जाट आरक्षण देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं की। कहा कि भाजपा नेता अपने वायदे को पूरा करें। कहा कि समाज के गौरवशाली जाट इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में जन जागरण अभियान चलेगा।
जाट समाज की ओर से काकारान वाटिका में आयोजित सम्मेलन में यशपाल मलिक ने कहा कि एक अक्टूबर को मेरठ में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद विशाल सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें जाट समुदाय की कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सृजन आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने आपस में भाईचारे के साथ रहकर समाज के उत्थान पर बल दिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जाट सांसद के संयोजक राम अवतार पलसानिया एवं परमेश्वर कलवानिया ने समाज के उत्थान के लिए अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष अमन सिंह के संबोधन से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ जाट नेता डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता एवं डॉ. पुखराज सिंह मलिक एवं मास्टर विजयपाल सिंह के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. ओमपाल सिंह देशमुख, आदेश चौधरी, अशोक चौधरी, राजपाल सिंह, वीरसिंह, महावीर सिंह जिंघाला, दिग्विजय सिंह, डॉ. मधु सिंह, प्रताप सिंह दहिया, सूरज सिंह, प्रिंस चौधरी, नितिन मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed