{"_id":"58cecbc84f1c1be3431a197f","slug":"bjp-leaders-held-rally-in-factions","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने गुटों में बंटकर निकाले जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने गुटों में बंटकर निकाले जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। नगर में भाजपाइयों ने दो गुटों में बंटकर रहे। मुख्य बाजार में दोनों गुटों के जुलूस आमने-सामने आ गए। एक ही रास्ते को चलने को लेकर रस्साकशी का माहौल बन गया। बाद में दोनों गुट अपने-अपने रास्ते चले गए।
लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के दोनों गुटों ने अलग-अलग जुलूस निकालना शुरू किया। एक गुट का जुलूस मोहल्ला सराय जोखा के शिव मंदिर से शुरू हुआ तो दूसरे गुट का हल्दौर चौराहे से। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के जुलूस में ढोल-नगाड़े शामिल थे। मुख्य बाजार हल्वाईयान मोहल्ले में दोनों गुटों के विजय जुलूस आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को देखकर जोर-जोर से नारेबाजी कर अपनी ताकत का अहसास कराया। इससे वहां काफी देर तक गहम-गहमी मची रही। एक ही रास्ते से मिलकर जुलूस निकालने की बात होती रही, लेकिन दोनों गुट में इस पर सहमति नहीं बन सकी। दोनों अपने-अपने रास्ते से जुलूस लेकर चले गए। भाजपा नगराध्यक्ष महावीर सैनी दोनों गुटों में भूमिका निभाते नजर आए।
इस मौके पर एक गुट में विनिल त्यागी, अंकुश अग्रवाल, ऋषभ जैन, पवन चंद्रा, आलोक जैन, डॉ. अंकुर जैन, लवली त्यागी, आशु कौशिक, विचित्र अग्रवाल, पुष्पेंद्र शर्मा, अनिल जैन, वैभव गोयल, प्रशांत वर्मा और दूसरे गुट सिद्धांत जैन, अरविंद जोशी, मनोज चिंकारा, धनजंय चौधरी, मनोज चौधरी, सावन वाल्मीकि, प्रदीप कुमार, अनुराग जोशी, टिवंकल चौधरी, सोनू कुमार, आशीष जोशी, दीपक जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
बिजनौर में महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जिले के भाजपाइयों व हिंदू संगठनों ने खुशी मनाई। भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। भाजपाइयों ने योगी द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद नगरपालिका चौक पर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जमकर मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योगी जी के सीएम बनने से प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार आएगा, गुंडाराज समाप्त होगा। प्रदेश में विकास की बयार बहेगी। इस अवसर पर नगराध्यक्ष नीरज शर्मा, विकाश अग्रवाल, धनश्यामदास गुप्ता, मायापाल, इरशाद अहमद, अमित अग्रवाल, आशीष व मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान ने कार्यालय पर जनसमूह को खीर खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, राजेश अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, किरन भटनागर, तनुश्री व चिराग भाटिया आदि मौजूद रहे। रामलीला तिराहे स्थित शलभ शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कुशासन का अंत होगा। मोहल्ले वासियों ने रामलीला ग्राउंड से जुलूस निकालकर शहर वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर सचिन विश्रोई, हितेश पाल, अजय पाल, विरेंद्र वर्मा, यादराम पाल, कामेश चंद, राजा, बंटी व राजेश आदि मौजूद रहै। दयालवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंत को सीएम बनाने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं रायपुर में गांव चंदवाला मेें भाजपा के युवा नेता राजीव पाल के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर महेंद्र, मदन सिंह, डालचंद, हेतराम सिंह, दिनेश व पवन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं छाछरी मोड़ में गांव कड़ापुर में सांसद भारतेंद्र सिंह ने भाजपा की जीत पर विजय पर्व मनाया। सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने महंत आदित्यनाथ को सीएम बनाने पर खुशी जताई है। उन्होंने सांसद निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अमन पाल, वेद प्रकाश शर्मा, डॉ.भुवनेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह, संजय त्यागी, नरेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
नगीना में भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा, भगवा व पार्टी का ध्वज लहराते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर विजय जुलूस निकाला। बढ़ापुर रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला के मुख्य द्वार से निकाले गए जुलूस में ढोल-नगाड़े शामिल थे। इसके साथ भाजपा नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, नंदकिशोर सैनी, नवीन माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि, अरुण कुमार शर्मा, आशू विश्रोई, संजय शर्मा, शीतल जोशी, केशव दीक्षित, चंद्रपाल सैनी, हिंदू युवा वाहिनी के नगराध्यक्ष नवनीत शर्मा, प्रभात चंद गुप्ता, सुभाष चौहान, प्रदीप शर्मा, समीर शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा आदि थे। जुलूस मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा, पाधान, जामा मस्जिद, बाजार बारादरी, सुनहरी मस्जिद, बाजार मझलैटा, लुहारी सराय, मंडी मौलगंज होता हुआ दुपहर करीब एक बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने ‘हर हर मोदी, हर हर योगी’ के जोरदार नारे लगाए। इस दौरान सीओ हरिमोहन सिंह, एसडीएम शिशिर कुमार, थाना प्रभारी राजेंद्र नागर चौकसी करते रहे।