{"_id":"60eeb7fe8ebc3e23af721622","slug":"bjp-leader-aishwarya-chaudhary-from-bijnor-has-reached-kargil-to-pick-up-the-laborers-and-shared-the-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में जिंदगी: कारगिल से 150 किलोमीटर ऊपर अटकी थीं मजदूरों की सांसें, अब भाजपा नेता ने पोस्ट की ये तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में जिंदगी: कारगिल से 150 किलोमीटर ऊपर अटकी थीं मजदूरों की सांसें, अब भाजपा नेता ने पोस्ट की ये तस्वीर
Wed, 14 Jul 2021 04:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 14 Jul 2021 04:03 PM IST
सार
कारगिल से 150 किलोमीटर ऊपर फंसे 30 मजदूरों को लेने के लिए भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी पहुंच गए हैं। उन्होंने मजूदरों के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
मजदूरों को लाने के लिए बिजनौर से भाजपा नेता कारगिल पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल से भी 150 किलोमीटर ऊपर फंसे बिजनौर के 30 मजदूरों को सकुशल जल्द वापस लाने का दावा किया गया है। सदर से भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी ने अपनी फेसबुक पर उन लोगों के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने दावा किया कि सभी को फ्लाइट से दिल्ली लाया जा रहा है। वहां से बस के द्वारा बिजनौर लाया जाएगा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जनपद के बेगावाला थाना क्षेत्र के 30 मजदूरों को एक ठेकेदार अच्छे रुपये में मजदूरी दिलाने नाम पर जम्मू लेकर चला गया। ठेकेदार मजदूरों को लेह लद्दाख होते हुए कारगिल से भी 150 किलोमीटर ऊपर पद्म सिटी ले गया। वहां किसी पावर प्लांट का काम चल रहा है। फिर वह मजदूरों को वहीं पर छोड़कर रफूचक्कर हो गया। ठेकेदार ने उनके खाने पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी होने से मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने अपने परिजनों को फोन करके सारे हालात बताए तो वह भी सन्न रह गए। मंगलवार को गांव वाले बुध सिंह, अर्जुन, परम सिंह, पीतम, रेखा, चंदो, मुन्नी, चंद्रवती आदि भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी से मिले। ऐश्वर्य चौधरी ने इसके बारे में डीएम उमेश मिश्रा को बताया। उन्होंने मजदूरों को लाने की व्यवस्था के लिए एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी से संपर्क साधा है। वे मजदूरों को वापस लाने की कवायद में जुट गए। ऐश्वर्य चौधरी ने बताया कि मजदूरों के लिए तीन मिनी बस हायर की गई हैं जो ऊंचाई तक जाती हैं। उन्होंने बताया कि मजदूरों को पद्म सिटी से कारगिल लाया जाएगा और वहां से लेह और फिर लेह से मजदूरों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली जाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली से बस द्वारा बिजनौर लाया जाएगा। इसके बाद वे मजदूरों को लाने के लिए खुद जम्मू चले गए।
विज्ञापन