{"_id":"601edd328ebc3e747260e0a2","slug":"bjp-government-told-against-anti-farmer-bijnor-news-mrt5240882149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधी
बिजनौर। सपा की मासिक बैठक में भाजपा को किसान विरोधी और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार बताया। किसानों के आंदोलन को समर्थन जारी रखने की बात कही।
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुखी नहीं है। किसान अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों से पूरा देश का किसान आक्रोशित है। कहा कि जनाक्रोश के आगे सत्ता की एक नहीं चलती है। सरकार किसानों के लिए नहीं बल्कि अपने मित्र पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं और हर लड़ाई में किसानों के साथ खड़े रहेंगे।
संचालन महासचिव आदित्यवीर सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व मूलचंद चौहान, डा.लाखनपाल सिंह, राधा सैनी, मोअज्जम खां, नवेद अकील, असलम कुरैशी, कमलेश भुईयार, गजेंद्र सिंह देवल, श्लोक पंवार, शाहिद मलिक, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।