फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP government's policies led to victory: Subhash Valmiki

भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से जीत मिली : सुभाष वाल्मीकि

Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP government's policies led to victory: Subhash Valmiki
भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से जीत मिली : सुभाष वाल्मीकि
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि सूबे के साथ साथ जिले में भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्षता से हुए हैं। कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं की वजह से भाजपा ने चुनावों में जीत का परचम लहराया है।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 75 में से 69 सीट प्राप्त कर भाजपा ने परचम लहराया है। इसमे भाजपा के 21 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को संपन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की 825 सीटों में से 735 सीटों पर लड़कर भाजपा ने 648 सीटों पर कब्जा जमाया। निर्विरोध 349 निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुख में से 334 भाजपा के हैं। जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी सपा 14 जिलों में अपना खाता नहीं खोल पाई। निर्दलीय उम्मीदवारों ने लगभग 70 सीट पर सफलता प्राप्त की है। इससे सिद्ध होता है कि उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरकार द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ है। इसका श्रेय उत्तर प्रदेश सरकार की स्वच्छ छवि एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व को जाता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजनौर में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सफलता प्राप्त करने के बाद शनिवार को संपन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 11 में से दस सीटों पर परचम लहराया है। बताया कि जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुए हैं जिसका उदाहरण नजीबाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हासिल करना है। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह जनता की सेवा में पहले की तरह दिन रात लगे रहेंगे। आम जनता की सेवा के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विनय राणा, जिला संयोजक आईटी विभाग विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed