{"_id":"60773a988ebc3e8cbc561536","slug":"bjp-expelled-11-officials-bijnor-news-mrt5345043128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने 11 पदाधिकारी किए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने 11 पदाधिकारी किए निष्कासित
विज्ञापन
भाजपा ने 11 पदाधिकारी किए निष्कासित
बिजनौर। भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ने व अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने वाले 11 पार्टी नेताओं को संगठन से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों को छोड़ अन्य दलों को चुनाव लड़ाने वाले नेताओं की सूची तैयार की जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा ने सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। तमाम नेता प्रत्याशी बनने की होड़ में थे। भाजपा ने जिन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया, वे पार्टी से बगावत करके भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनाव मैदान में या तो खुद कूद गए या फिर अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार दिया। भाजपा ने पार्टी से बगावत कर खुद चुुनाव लड़ रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बलदेव सिंह, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अवनीश चौहान, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर राजन, सेक्टर संयोजक टीकम सिंह, सक्रिय सदस्य विजेंद्र राणा, युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय चौहान, मंडल मंत्री जगवीर सिंह, सक्रिय सदस्य सरदार कलवंत सिंह व पत्नी को चुनाव लड़ा रहे व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद प्रजापति और पूर्व जिला मंत्री विष्णु दत्त सैनी को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनके अलावा जो भाजपा से बगावत करके अन्य दलों के प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे हैं, उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी के सामने खुद या पत्नी को चुनाव लड़ने वाले नेताओं पर ये कार्रवाई की गई है।