{"_id":"6a428a76220bb482d50e35ae","slug":"bittoo-murder-case-killing-stemmed-from-an-illicit-affair-surendra-who-inflicted-multiple-stab-wounds-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिट्टू हत्याकांड: 'परिवार की महिला से कभी थे संबंध, फिर से कर रहा था पीछा, तो मार डाला', हत्यारोपी का कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिट्टू हत्याकांड: 'परिवार की महिला से कभी थे संबंध, फिर से कर रहा था पीछा, तो मार डाला', हत्यारोपी का कबूलनामा
Mon, 29 Jun 2026 08:42 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:42 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर के गांव कोहरपुर में रविवार को सुरेंद्र ने चाकू मारकर बिट्टू की हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्यारे को पकड़ने की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया और जाम लगा दिया। सुरेंद्र के गिरफ्तार होने पर ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बिट्टू की फाइल फोटो और हत्यारोपी सुरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
Murder accused Surendra arrested: यूं तो अनैतिक संबंध का भेद एक साल पहले खुल चुका था, मगर अब फिर से महिला के पास नजर आने पर बिट्टू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दरअसल हत्यारोपी के परिवार की एक महिला से बिट्टू के नाजायज संबंध थे। यह खुलासा हत्यारोपी सुरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद हुआ। उधर आरोपी को पकड़े जाने तक कोहरपुर में हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
पुलिस के सामने हंगामा करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह गांव के ही सुरेंद्र ने बिट्टू (23) पुत्र चरण सिंह की हत्या कर दी। मामले में सुरेंद्र और उसके दो बेटों को नामजद कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार की शाम छह गांव पहुंचे परिजनों ने शव को मंडावर बालावाली मार्ग पर रखकर जाम लगाया दिया था। पुलिस के समझाने के बाद शव को घर ले गए। पुलिस अंतिम संस्कार कराने की जद्दोजहद में रातभर लगी रही। रात में आरोपी सुरेंद्र के मकान पर सांकेतिक रूप से बुलडोजर भी चलाया गया।
विज्ञापन
हत्यारोपी सुरेंद्र के मकान के कुछ हिस्से पर चलाया गया बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, रात में ही कुछ मकानों पर मकान बिकाऊ है... के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एसडीएम सदर ऋतु रानी, तहसीलदार, सीओ अभय कुमार पांडेय तीन थानों की फोर्स के साथ सोमवार सुबह कोहरपुर पहुंच गए।
इसके अलावा बहुजन पैंथर, आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों का भी गांव में जमावड़ा लग गया। जो कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर कराने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन ने कई बार मृतक के परिवार वालों और संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। हंगामा भी होता रहा और पुलिस से नोकझोंक भी।
दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए आरोपी के गिरफ्त में होने का सबूत दिया। जिसके बाद गुस्सा शांत होने लगा। हालांकि इसके बाद 10 बीघा जमीन और सरकारी नौकरी की मांग रखी। जिस पर एसडीएम ने आश्वासन दे दिया। करीब तीन बजे शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।

अनैतिक संबंधों के शक में की गई हत्या
पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेंद्र के परिवार की एक महिला से बिट्टू के अनैतिक संबंध थे। एक साल पहले दोनों को प्रेमालाप करते हुए सुरेंद्र ने देख लिया था। इसके बाद झगड़ा भी हुआ। अब रविवार को उक्त महिला खेत पर जा रही थी, पीछे बिट्टू चल रहा था, जबकि बिट्टू के पीछे अचानक आरोपी सुरेंद्र आ गया। महिला के इर्दगिर्द नजर आने पर सुरेंद्र और बिट्टू के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद आरोपी ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया था।

हत्या करने के बाद नदी पार चला गया था आरोपी
हत्या करने के बाद आरोपी सुरेंद्र ने गंगा पार कर दी। जहां खादर में पहुंचकर उसने शराब पी और फिर शुक्रताल के मेले में चला गया था। पुलिस भी लोकेशन के आधार पर उसके पीछे लगी थी। एक पुलिस कर्मी ने खुद को लोकेंद्र बताकर उससे फोन पर बात करके झांसे में लेकर पकड़ने का प्रयास किया था, मगर आरोपी खादर में छिपा रहा। जो कि सोमवार को पकड़ में आ सका।

ये बोले एएसपी
हत्या के मुख्य आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के परिवार की एक महिला से मृतक के नाजायज रिश्तों की बात सामने आई है। इसी वजह से पहले भी विवाद हुआ था।
- डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी
ये भी देखें...
Bijnor: मांग में सिंदूर भरकर आठ साल पुराने प्रेमी के घर पहुंची युवती, दो समुदायों का मामला, हुआ ये फैसला