फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Biodiversity Management Committee constituted

पालिका में जैव विविधता प्रबंधन समिति गठित

Thu, 30 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Biodiversity Management Committee constituted
पालिका में जैव विविधता प्रबंधन समिति गठित
विज्ञापन

धामपुुर। स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ की डायरेक्ट डॉ. काजल के आदेश पर धामपुर पालिका के अधिकारियों की ओर से जैव विविधता प्रबंधन समिति (बीएमसी) यानि बायोलॉजिकल डायवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी का गठन और जन जैव विविधता पंजिका (पीबीआर) को तैयार कर लिया है। गठन में सात लोगों को शामिल किया गया है। इनमें नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गिरीशचंद और विधायक अशोक राणा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

पालिका के ईओ मनोज कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को निकाय निदेशालय की ओर से आदेश मिला था कि निकायों में जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन और जैव विविधता पंजिका को तैयार किया जाना है। आदेशों के अनुपालन में पालिका की ओर से बीएमसी का गठन कर लिया गया है। गठन में पालिका के पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को समिति का अध्यक्ष, ईओ मनोज कुमार रस्तोगी को सचिव सदस्य, अनीता चौहान पत्नी गजेंद्र सिंह, आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रीति विश्नोई पत्नी अनुराग विश्नोई को सदस्य, प्रदीप कुुमार पुत्र अमर सिंह को अनुसूचित जाति वर्ग से सदस्य बनाया गया है। ईओ ने बताया कि इस समिति का गठन 21 नवंबर 2019 को प्रदेश के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लिए निर्णय के अनुपालन में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed