{"_id":"62f7f7a36c5fab179c36b4a4","slug":"bilai-mill-will-pay-25-crores-till-20-bijnor-news-mrt6010674165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाई मिल 20 तक करेगी 25 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाई मिल 20 तक करेगी 25 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में भाकियू की पंचायत में मंचासीन अतिथिगण और उमड़ी भीड़।
- फोटो : BIJNOR
बिलाई मिल 20 तक करेगी 25 करोड़ का भुगतान
बिजनौर। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यदि प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान करता है तो सही, वरना किसान यहीं धरना देंगे और 15 अगस्त की परेड में किसान ट्रैक्टरों सहित शामिल होंगे। भाकियू पदाधिकारियों व अधिकारियों के बीच काफी देर वार्ता चली। वार्ता के बाद अफसरों ने महापंचायत में पहुंचकर अपनी बात रखी।
प्रभारी डीसीओ, बिलाई चीन मिल अधिकारियों ने कहा कि मिल पर 222 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है, जिसमें से 25 करोड़ रुपये 20 अगस्त तक भेज दिए जाएंगे और अन्य बकाया भुगतान प्रतिमाह 50-50 करोड़ रुपये भेजा जाएगा। चांदपुर, बिजनौर मिल एक सप्ताह अपना अवशेष भुगतान कर देंगी। नजीबाबाद मिल का भी जल्द भुगतान हो जाएगा। सिंचाई विभाग ने कहा कि जल्द सभी नहरों व रजबहों में पानी पहुंचा दिया जाएगा। बिजली अधिकारियों ने कहा कि शासन व प्रशासन से जो निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा। साथ ही प्रशासन व विभाग की ओर से नलकूपों पर मीटर के संबंध में एमडी पावर कारपोरेशन को पत्र लिखा दिया जाएगा। महापंचायत राष्ट्रीय गान के उपरांत समाप्त हो गई। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी अनिल कुमार, सीओ नगीना सुमित शुक्ला, सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह समेत पांच थानों के इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ अलग-अलग जगहों पर तैनात रहे।
अफसरों से अग्निवीर बनने का किया आह्वान
राकेश टिकैत ने सरकार की अग्निवीर योजना पर कहा कि इस योजना में भी किसानों के बालक ही जाएंगे। अधिकारी व नेताओं के बालक नहीं जाएंगे। उन्होंने मंच से कई बार अधिकारियों से अग्निवीर बनने का आह्वान किया। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलवीर सिंह की गाड़ी लूटने पर कहा कि सरकार चाहती है कि किसान आपस में लड़ें। इस मामले में रिपोर्र दर्ज हो गई। पुलिस अपना काम करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करे। पांच लोगों को जिम्मेदारी दे दो, उसका जो निर्णय होगा उसका पालन करें। साथ ही कहा कि जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह को नई गाड़ी लेकर दे दी जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत में यह रहे शामिल
पंचायत में पवन खटाना, विजेंद्र यादव, डॉ. नौ सिंह, नवीन राठी, गुड्डू प्रधान, मनोज तोमर, विजय सिंह शास्त्री, चौधरी राजेंद्र सिंह, धीर सिंह बालियान, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, होशियान सिंह, विजयपाल सिंह, धर्मवीर सिंह धनकड़, दिनेश कुमार, ठाकुर रामौतार सिंह, राजेंद्र पप्पू, महावीर सिंह आदि उपस्थित रहे।