फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike thief gang caught in an encounter

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक चोर गैंग दबोचा

Sat, 07 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang caught in an encounter
मुठभेड़ में बाइक चोर गैंग दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद । नजीबाबाद पुलिस ने बाइक चोर गैंग को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। गैंग से चोरी की 12 बाइक बरामद की है। गैंग ने चोरी की बाइक सिंचाई विभाग के एक बंगले में छिपा रखी थी। वह उन्हें बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उनके पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद किया है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक नजीबाबाद पुलिस ने गढ़मलपुर डैम के पास बाइक पर आ रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए गैंग में नजीबाबाद के आदर्शनगर निवासी नितिन शर्मा, आयुष थापा उर्फ नानू, सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के गांव गुनारसी निवासी सुनील, देवबंद थाने की टीचर कॉलोनी निवासी कॉलोनी, शहर कोतवाली बिजनौर के गांव धर्मनगरी निवासी विपिन, चंदपुरा निवासी अमित शामिल हैं। पकड़े गए गैंग से तीन तमंचे, छह कारतूस, तीन चाकू व चोरी की 12 बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ के दौरान गैंग ने पुलिस को बताया कि पूरा गैंग संयुक्त रूप से बाइक चोरी करके उन्हें बेचने का कारोबार करता है। बाइक बेचने पर जो रुपये मिलते हैं उन्हें आपस में बांट लेते हैं। गैंग ने चोरी की कुछ बाइकें सिंचाई विभाग के बंगले में छिपा रखी थीं। चोरी की गईं बाइकों को वह बेचने की फिराक में लगे थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक गैंग काफी समय से सक्रिय था। आसपास के जिलों से भी बाइकें चोरी कर लेता था। गैंग को पकड़ने वाली टीम में नजीबाबाद के प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा, दरोगा जोगेंद्र सिंह तेवतिया, प्रवीण तेवतिया समेत पूरी टीम को एसपी ने इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed