फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riding drone videographer dies, companion injured in road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार ड्रोन वीडियोग्राफर की मौत, साथी घायल

Mon, 19 Feb 2024 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike riding drone videographer dies, companion injured in road accident
नूरपुर थाना क्षेत्र के राजा का ताजपुर का निवासी था शुभम
विज्ञापन


सोमवार सवेरे अनियंत्रित कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर (बिजनौर)। हाईवे-74 पर कार की टक्कर से बाइक सवार ड्रोन वीडियोग्राफर 24 वर्षीय शुभम की मौत हो गई। कार भी डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में शुभम का साथी और कार सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

नगीना थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी में शुभम पुत्र सुरेश कुमार रविवार की रात अपने साथी भूदेव पुत्र लोकेश को साथ लेकर वीडियोग्राफी करने के लिए गया था। लौटते वक्त सोमवार सवेरे करीब 4:00 बजे हाइवे-74 पर सांई मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शुभम की मौत हो गई, जबकि भूदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी हाईवे पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव आसफाबाद निवासी कावेंद्र पुत्र भीम सिंह, दीपेश कुमार पुत्र अशोक कुमार और शक्ति नगर कॉलोनी धामपुर निवासी नन्हे उर्फ सुखबीर पुत्र चंद्रपाल भी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से कार में फंसे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि मृतक के पिता सुरेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 को दी थी पुलिस भर्ती की परीक्षा
पिता सुरेश कुमार ने बताया कि शुभम उनके दो पुत्रों में से बड़ा था। वह लक्ष्य कॉलेज स्योहारा में एमए फाइनल का छात्र था। 17 फरवरी को संभल में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौटा था। वह शादियों में ड्रोन से वीडियो बनाने का भी काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed