फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike-riding contract lineman dies in accident, one injured

Bijnor News: हादसे में बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत, एक घायल

Thu, 16 Apr 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding contract lineman dies in accident, one injured
बिजनौर। बाइक सवार संविदा लाइनमैन सोहनवीर (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दूसरा लाइनमैन रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। लाइनमैन की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर कंभौर बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन सोहनवीर पुत्र शर्मा सिंह निवासी हसनपुरा दूसरे लाइन मैन रिंकू निवासी अगरी को साथ लेकर गांव मुबारकपुर तालन जाने के लिए निकला। इन्हें बिजली की लाइन पर काम करना था।
विज्ञापन

बाइक सवार दोनों लाइनमैन चांदपुर मार्ग पर रुहेलखंड स्कूल के पास पहुंचे तो इनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सोहनवीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली संविदा कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कमी है, जिसके चलते कर्मियों पर काम दबाव ज्यादा रहता है। उधर शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed