फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riders attacked two youths, opened fire

बाइक सवारों ने दो युवकों पर किया हमला, फायरिंग की

Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike riders attacked two youths, opened fire
बाइक सवारों ने दो युवकों पर किया हमला, फायरिंग की
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के टीला मंदिर क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने अचानक दो युवकों पर हमला कर दिया। घटना में मकबरा निवासी यशदीप राजपूत घायल हो गया। हमलावर फायर करते हुए फरार हो गए।
टीला मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग डेढ़ बजे मकबरा निवासी यशदीप राजपूत अपने साथी अक्षय के साथ किसी काम से टीला मंदिर क्षेत्र गया था। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार युवकों ने अचानक दोनों युवकों को घेर लिया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे यशदीप घायल हो गया। अक्षय किसी प्रकार जान बचाकर वहां से भागा। बताया जाता है कि भागते समय हमलावरों ने हवाई फायर भी किए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने नजीबाबाद पहुंचकर घटना की जानकारी की। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर घायल युवक के दोस्त अक्षय से हमलावरों की कोई रंजिश थी। घायल को उपचार के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed