{"_id":"6276b676cf397b579362e7ec","slug":"bike-rider-killed-in-accident-wife-and-two-children-injured-dhampur-news-mrt5876465192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत्, पत्नी और दो बच्चे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत्, पत्नी और दो बच्चे चोटिल
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल
बिजनौर, धामपुर। गन्ने से लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव अलादीनपुर भटपुरा निवासी नसीम (40) पत्नी और दो बच्चों के साथ नूरपुर से बाइक पर घर जा रहा था। नींदडू पुलिस के अनुसार जब वह नूरपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी पत्नी व दोनों बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को धामपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार को ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने नसीम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। ट्रैक्टर नूरपुर थाने के गांव दरियापुर का बताया गया है। घटना की परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। संवाद