{"_id":"6609bc09f1b0ead8fb075234","slug":"bike-rider-injured-by-manjha-wife-and-daughter-narrowly-escaped-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-107517-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मांझे से बाइक सवार घायल, पत्नी और बेटी बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मांझे से बाइक सवार घायल, पत्नी और बेटी बाल-बाल बची
Mon, 01 Apr 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। चीन निर्मित मांझे से बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाइक गिरने से पीछे बैठी उसकी पत्नी और चार माह की बेटी घायल होने से बाल-बाल बची। युवक परिवार के साथ एक बर्थडे पार्टी में जा रहा था। भागूवाला क्षेत्र के गांव रामदासवाली निवासी अमर सिंह (24) अपनी पत्नी दीक्षा और चार माह की बेटी सिमरन के साथ बाइक से जटपुरा नांगल में एक बर्थडे पार्टी में जा रहा था। जलालाबाद फ्लाईओवर पर पहुंचने पर युवक चीन निर्मित मांझे की चपेट में आ गया। मांझे से बाइक सवार अमर सिंह की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। हादसे में बाइक गिरने से युवक की पत्नी और बेटी बाल-बाल बची। पत्नी दीक्षा को मामूली चोटें आईं।
पति की गर्दन से खून बहता देखकर दीक्षा ने आनन-फानन में अपनी साड़ी फाड़कर अपने पत्नी की गर्दन पर बांध दी और राहगीरों की मदद से पति को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमर सिंह की गर्दन पर कई टांके आए हैं। उधर, क्षेत्रवासियों का कहना है कि जलालाबाद फ्लाईओवर पर चीनी निर्मित मांझे की चपेट में आने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद नजीबाबाद और जलालाबाद में धड़ल्ले से चीन निर्मित मांझा बेचा जा रहा है। प्रशासनिक चेकिंग के नाम सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।