{"_id":"6912356cb5e53bf44a0dfce8","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-roadways-bus-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-164866-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
Tue, 11 Nov 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। नहटौर रेलवे फाटक के निकट सोमवार शाम रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार विपिन कुमार (32) की मौत हो गई।
ग्राम मौजमपुर जैतरा स्थित न्यू रामगंगा कॉलोनी निवासी विपिन कुमार पुत्र ओमप्रकाश घर से सब्जी लेने गए थे। इसी बीच विपिन अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए नहटौर रेलवे फाटक के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर रुका। विपिन जैसे ही पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर घर की ओर लौट रहा था। तभी रेलवे फाटक के निकट रोडवेज बस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में घायल विपिन को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विपिन कुमार मजदूरी करता था। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतक दो बच्चों का पिता था।