फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bike rider dies after colliding with cow in noorpur

Bijnor News: नूरपुर- गाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
bike rider dies after colliding with cow in noorpur
नूरपुर में गाय से टकराकर मरने वाली बाइक सवार युवक अतुल का फाइल फोटो।
- बृहस्पतिवार की रात स्योहारा रोड पर एक स्कूल के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर/कोतवाली देहात (बिजनौर)। नूरपुर स्योहारा रोड पर गाय से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच दिन पूर्व निराश्रित पशु के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर ढीकली निवासी अतुल कुमार (19) पुत्र राजीव कुमार प्रजापत बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से पड़ोसी को लेने नूरपुर आ रहा था। स्योहारा रोड पर एक स्कूल के सामने सड़क पर टहल रही गाय से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह पिता के साथ हरिद्वार में रहकर मजदूरी करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

उधर कोतवाली देहात के ग्राम बरुकी निवासी जसवीरी देवी (74) पर पांच दिन पूर्व निराश्रित पशु हमला कर दिया था। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनका इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। उनके दिमाग में गंभीर चोट आई थी। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात्रि उनकी मौत हो गई। मृतका एक चैनल में पत्रकार राजवीर चौधरी की माता थीं। शुक्रवार को बैराज घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह सहित सभी पार्टियों के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed